कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर कच्ची जहरीली शराब बेचते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना रामघाट क्षेत्र के लखपत सिंह पुत्र वीरसिंह ऊंचा गांव बांगर बेनी नगला निवासी कच्ची जहरीली शराब गांव के पास बेच रहा था।

मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर रामघाट थाने के एसआई दुर्गेश कुमार यादव ने 20 लीटर कच्ची जहरीली शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया लखपत सिंह अलीगढ़ जनपद से शराब लाकर बेनी नगला गांव के पास बेचता था जिसको 20 लीटर कच्ची जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।