कल बुलंदशहर आएंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आएंगे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, बुलंदशहर के खुर्जा और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे प्रभावी मतदाता संवाद, कल दोपहर 12:00 बजे योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर खुर्जा के पॉलिटेक्निक स्कूल में करेगा लैंड, खुर्ज़ा पहुंचने के बाद सबसे पहले सूबे के मुखिया कोविड अस्पताल का करेंगे निरीक्षण, कोविड अस्पताल के निरीक्षण के बाद योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं।

मीडिया से मुलाकात, उसके बाद योगी का हेलीकॉप्टर शिकारपुर के लिए रवाना होगा, शिकारपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ प्रभावी मतदाता संवाद सम्मेलन में होंगे शामिल, शाम 4:00 बजे बुलंदशहर से हापुड़ के लिए होंगे रवाना सूबे के मुखिया। बुलंदशहरमीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी ने दी जानकारी।