नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा  का हुआ पदभार ग्रहण कार्यक्रम

Spread the love

 सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने भाजपा जिला कार्यालय पर हवन पूजन करके क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश सतेन्द्र सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।

*क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश सतेन्द्र सिसोदिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से काम करता है। उसके मान सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। विकास चौहान की ओर इंगित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को काम और सभी कामों को कार्यकर्ता की नीति पर कार्य करना है। सभी को साथ लेकर मिला जुला कर चलना ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली है। किसी भी कार्यकर्ता की अपेक्षा ना हो इसका ध्यान रखें।

*जिलाध्यक्ष भाजपा विकास चौहान ने सर्वप्रथम सुबह-सुबह भाजपा कार्यालय पर हवन किया इसके उपरांत महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके, अंबेडकर चौराहा- काला आम चौराहा – भूड़ चौराहा होते हुए कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया विधायक, पूर्व विधायक सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के बीच जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। विकास चौहान ने आश्वासन दिया एवं भरोसा दिलाया कि आज से जनपद बुलंदशहर के प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान की जिम्मेदारी मेरी है। मैं कार्यकर्ताओं के जो भी कार्य होंगे उनको करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

*

*कार्यक्रम में निवर्तन जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, डीके शर्मा, विधायक देवेंद्र लोधी, चंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक बिजेंदर खटीक, देवेंद्र सोलंकी, रविंद्र राजौरा, सुमन सिंह राघव,  ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं अपने-अपने विचार रखें।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय चौधरी, संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, नेमपाल सिंह, कोऑपरेटिव अध्यक्ष गिरिराज सिंह, नागेंद्र प्रधान, संजय माहेश्वरी, दीपक दुलहरा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिवाकर सिंह,  भवतोष गुर्जर, सूरज भैया, आदेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी, ऊषा बंसल, पूजा गुप्ता, इंद्र मोहन लोधी, राजपाल लोधी, महेश लोधी, अर्जुन सिंह, जनप्रिय सिंह, सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।