कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताआंे ने एकता पार्क में किया प्रदर्शन
दीपक वर्मा@ शामली। जिला कांगे्रस कमेटी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य नेताआंे की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सहारनपुर तिराहा स्थित एकता पार्क में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं के सामने धरना प्रदर्शन किया तथा कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर के सहारनपुर रोड स्थित एकता पार्क में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की हर दिन चल रही तानाशाही से जनता तंग आ चुकी है। जो भी व्यक्ति लाॅकडाउन में समाजहित की सेवा करने में आगे आता है, उसको सरकार बर्दाश्त नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है। मुख्यमंत्री कांग्रेस नेताओं के पीछे पडे हुए हैं और दोबारा से कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है। बिना कारण उन पर मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार, आराधना मिश्रा, कांग्रेस विधायक व अल्पसंख्यक प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम को फर्जी मुकदमें दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। सरकार की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गिरफ्तार किए गए सभी नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमें वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, श्यामलाल शर्मा, रीटा, राजकिरण, प्रवीण तरार, वैभव गर्ग, लोकेश कटारिया, धर्मेन्द्र कांबोज, वीरपाल कुडाना, जावेद खान, धीरज उपाध्याय, मुस्तकीम, शमशीर गांधी, प्रदीप कश्यप आदि भी मौजूद थे।