दीपक वर्मा@ शामली। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कांग्रेस महारसोई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी रसोई का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई व खाना बनाने में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करनाल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस महारसोई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाएगा। प्रतिदिन तीन से चार हजार लोगों को भोजन कराया जाएगा। प्रतिदिन अलग-अलग तरह का खाना बनाया जाएगा। उन्होंने रसोई में सोशल डिस्टेंस का पालन करने, साफ सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सुल्तान सिंह, प्रवीण तरार, श्यामलाल शर्मा, धर्मेन्द्र कांबोज, बिल्लू प्रधान, धीरज उपाध्याय, अब्दुल हाफिज, जावेद खान, राकेश शर्मा, श्याम सैनी आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास
अखबार हाॅकर को देखकर मौके से फरार हुए चोर पुलिस ने मौके से गैस कटर व सिलेंडर भी किया बरामद…
लायंस क्लब क्राउन ने कराया सैनेटाइजर का छिडकाव
सार्वजनिक स्थलों व गली मौहल्लों में भी होगा छिडकाव दीपक वर्मा@शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव…
Lockdown 4.0: बाजार खुलते ही वाहन लेकर सडकों पर उतरे चालक
दीपक वर्मा @ शामली। सुबह के समय जैसे ही बाजार खुले, लोगों की भीड बाजारों में उमड़ पडी। इस दौरान…
