दीपक वर्मा@ शामली। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कांग्रेस महारसोई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी रसोई का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई व खाना बनाने में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करनाल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस महारसोई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाएगा। प्रतिदिन तीन से चार हजार लोगों को भोजन कराया जाएगा। प्रतिदिन अलग-अलग तरह का खाना बनाया जाएगा। उन्होंने रसोई में सोशल डिस्टेंस का पालन करने, साफ सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सुल्तान सिंह, प्रवीण तरार, श्यामलाल शर्मा, धर्मेन्द्र कांबोज, बिल्लू प्रधान, धीरज उपाध्याय, अब्दुल हाफिज, जावेद खान, राकेश शर्मा, श्याम सैनी आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
खनन माफियाओं ने यमुना नदी पर बांधा अस्थायी पुल
नियम-कायदों को दरकिनार कर किया जा रहा खननबरसात के मौसम में बढी बाढ की आशंकासंवाददाता@ शामली कैराना। कोर्ट और एनजीटी…
कंट्रोल रूम में तैनात होमगार्ड लापता
पत्नी ने आदर्श मंडी थाने में दर्ज कराई गुमशुदगीदीपक वर्मा@ शामली। शहर के मौहल्ला रेलपार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता…
शामली आसपास: नगर पालिका में नामित सभासदों को गोपनियता की शपथ दिलांई
संवाददाता@ कांधला। नगर पालिका परिषद के सभागार कक्ष में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम कैराना…
