IN8@ उत्तरप्रदेश: गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विकास को उज्जैन से उत्तर प्रदेश ला रही है। बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस ने विकास के दो साथियों को एनकाउंटर में मार डाला। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के शार्प शूटर एवं 50 हजार रुपए के ईनामी प्रवीन उर्फ बबुआ दुबे को एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया।मारा गया बदमाश विकास के शार्प शूटर्स टीम का हिस्सा था जिसने पिछले गुरुवार को कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
Related Posts
गांव दौलतगढ़ की गौशाला में गायों की हालत हो रही है बद से बदतर
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज गांव दौलतगढ़ की गौशाला में भूखी मर रही है गाय दौलतगढ़ की गौशाला के चारे को…
पुलिस चौकी पर मूर्ति स्थापना
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के ककोड कोतवाली झाजर चौकी पर गुरुवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र मलिक ने…
गौतम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। गौतम पब्लिक सीनियर सेंकेडरी स्कूल पी0 ब्लॉक प्रताप विहार में बुधवार को हिन्दी दिवस समारोह धूमधाम…
