कार सवार हमलावरों ने इंस्पेक्टर को मारी गोली

Spread the love

IN8@गुरुग्राम…रविवार देर रात हरियाणापुलिस की कमांडो विंग के एक इंस्पेक्टर व कार सवार हमलावरों के बीच गोलीबारी हुई। हमलावरों द्वारा चलाई गई एक गोली इंस्पेक्टर के कंधे में लगी है। उसे घायल अवस्था में इलाज केलिए पहले कोलंबिया एशिया अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जन नहीं होने के बाद मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। हमलावरों पर इंस्पेक्टरने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं मामलेकी जांच पुरानी रंजिश के ऐंगल से की जा रही है।
करनाल के कमांडो हैडक्वार्टर में पोस्टिंग इंस्पेक्टर सोनू मलिक पालम विहार में रविवार को अपने एक रिश्तेदार केयहां आया हुआ था।

वह रात करीब 8 बजे एक प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय से निकलकर अपनीकार में सवार होने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा तो एक कार से आए अज्ञात हमलावरों ने उसकेउपर गोली चला दी। यह गोली सोनू मलिक के दाएं कंधे में लगी। बताया जाता है कि गोली लगतेही सोनू मलिक ने भी रिवाल्वर निकाली और हमलावरों की ओर फायरिंग की। इसके बावजूद बदमाश अपनी कार लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। घायल सोनू मलिक मेदांता अस्पताल लाया गया,जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुरूआती जांचमें पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार हमलावर इंस्पेक्टर की रेकी कररहे थे और इनकी संख्या तीन से पांच के बीच बताई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकनने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है लेकिन इस मामले की जांच की जा रही है।