किसानों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

IN8@कुरुक्षेत्र…केंद्र सरकार की ओर से आए तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ प्रदेश भर के किसान लामबंद हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में किसान बचाओ मंडी बचाओ रैली का अल्टीमेटम किसान संगठनों ओर से दिया गया था। अल्टीमेटम को देखते हुए कुरुक्षेत्र में आने वाले हर रास्ते को सील कर दिया था। प्रशासन ने पिपली आने वाली सड़कों पर 54 नाके लगाए हुए थे। नई अनाज मंडी तक 600 पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इसके बावजूद भी बड़ी भारी संख्या में किसानों का जनसैलाब राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया। किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस हल्का लाठीचार्ज किया, जिसमें कई किसान चोटिल हो गए। किसान नेताओं को हिरासत में लेने से किसानों का गुस्सा बढ़ गया।

भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस को शरीफगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से किसान आक्रोशित हो गए और पुलिस पथराव शुरू कर दिया। दोपहर को हुई इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
किसानों को भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से दोपहर को पिपली अनाज मंडी में रैली करने की अनुमति दी गई। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी रैली स्थल पर पहुंचे। गुरनाम चढूनी ने सरकार को तीनों अध्यादेश वापस लेने का 20 सितम्बर तक का समय दिया। भाकियू ने अल्टीमेटम दिया कि 20 को पूरे हरियाणा को सील कर दिया जाएगा।