गुरुग्राम में 24 घंटे में रिकॉर्ड 309 पॉजिटिव केस मिले

IN8@गुरुग्राम…गुरुग्राम में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 309 कोरोना संक्रमित पेशेंट मिले हैं। जबकि राहत की बात ये है कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जबकि प्रदेश में बुधवार को 31 पेशेंट की मौत हुई थी। वहीं प्रदेश में गत बुधवार तक 882 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 621 पुरुष व 261 महिलाएं शामिल हैं। वहीं गुरुग्राम में अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है, जो मौत के मामले में फरीदाबाद के बाद दूसरे स्थान पर है। गुरुवार को 261 पेशेंट ठीक हुए और ठीक होने वाले पेशेंट का आंकड़ा 12 हजार 204 हो गया है। लेकिन एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को एक्टिव केस बढ़कर 1951 हो गए।


गुरुग्राम में पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी तेजी से सामने आ रही है। गुरुवार को अब तक सबसे अधिक 309 पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा 14295 हो गए। जिनमें से 140 की मौत हो चुकी है जबकि पांच पेशेंट आक्सीजन व वेंटीलेटर के सहारे सांसे ले रहे हैं। लेकिन गंभीर पेशेंट के मामले में भी फरीदाबाद जिला सबसे आगे है। फरीदाबाद में कुल 75 पेशेंट गंभीर हैं, जो अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट हैं। जबकि पंचकूला में 73 पेशेंट अस्पतालों में एडमिट हैं, जो पूरी तरह आक्सीजन के सहारे जीवित हैं। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में गंभीर पेशेंट की सं या बढक़र 284 हो चुकी है, जिनमें 48 वेंटीलेटर पर हैं जबकि 236 पेशेंट आक्सीजन पर डिपेंड हैं।