केजरीवाल से मिलने पहुंचे सीएम भगवंत मान

Spread the love

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने बाद भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली स्थिति उनके आवास पर पहुंचे हैं। कुछ देर बाद ही दोनों ही मुलाकात होगी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच शपथ ग्रहण के साथ मंत्रियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ इस पर चर्चा हो सकती है कि शपथ ग्रहण किसे बुलाया जाए। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सिक्योरिटी विंग जो पंजाब पुलिस का ही हिस्सा है, वही भगवंत मान की सुरक्षा सम्हाल रही है। इसमें कुल 25 जवान हैं, जो 5 गाड़ियों से आए हैं।  

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान अप्रैल के पहले सप्ताह में गुजरात का दौरा करेंगे और तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि शनिवार, 12 मार्च से 16 मार्च तक पार्टी राज्य के विभिन्न जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी।