दीपक वर्मा@ शामली। मोदी सरकार के एक वर्ष व योगी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने गांव हरड फतेहपुर में जनसंपर्क कर लोगों को मास्क वितरित किए तथा कोरोना महामारी में सावधानी बरतने की अपील की। जानकारी के अनुसार केन्द्र की मोदी सरकार के एक वर्ष व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के मौके पर गुरुवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, मंडल अध्यक्ष राकेश व बूथ अध्यक्ष विक्रम ने थानाभवन के गांव हरड फतेहपुर के बूथ संख्या 308 पर जनसंपर्क करते हुए लोगों को मास्क का वितरण किया तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनेटाइजर से हाथ साफ करने व घरों पर ही रहने की अपील की। इसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने गढीपुख्ता के गांव पीरखेडा सैक्टर के गांव अगडीपुर में बारात में आए लोगों को मास्क वितरित किए तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की, वहीं शामली के वार्ड 10 के बूथ 56 पर भी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 100 परिवारों से संपर्क उन्हें पत्रक व मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर पुनीत द्विवेदी, रोहित, रीनू सरोहा, सूरत सिंह, गोपाल, अमित विश्वकर्मा, नंदू राणा, आशीष जांगिड आदि भी मौजूद रहे।
Related Posts
कोरोना से बचाव को रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ
दूसरे लोगों को भी कोरोना के प्रति जागरूक करने का आहवान दीपक वर्मा@शामली। शहर के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को…
खुले धार्मिक स्थल, दर्शनों के लिए पहुंचे भक्त
मंदिरों में पहले दिन कम ही रही श्रद्धालुओं की संख्यासोशल डिस्टेंस, मास्क व सैनेटाइजर का कराया गया पालनदीपक वर्मा@ शामली।…
बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
डीएम ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के संबंध में ली जानकारी दीपक वर्मा@ शामली। डीएम जसजीत कौर ने गुरुवार…
