शामली आस-पास: योगेश भारद्व़ाज बने जिलाध्यक्ष, रविन्द्र्र आर्य शहर अध्यक्ष

दीपक वर्मा@ शामली। शहर निवासी योगेश भारद्वाज को राहुल-प्रियंका गांधी सेना का जिलाध्यक्ष व रविन्द्र आर्य को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। जानकारी के अनुसार राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. जगदीश शर्मा ने शामली निवासी योगेश भारद्वाज को सेना का शामली जिलाध्यक्ष व रविन्द्र आर्य को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष़्ा योगेश भारद्व़ाज ने बताया कि यह संगठन कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर ओमबीर उपाध्याय, बाबू खान, अशोक जैन, प्रद्युमन तोमर, लाखन सिंह, मौ. आरिफ, विक्रम सिंह, अवनीश शर्मा आदि ने बधाई दी है।

निजी बसों का संचालन शुरू
संवाददाता@ कैराना। रोडवेज के बाद अब निजी बसों का संचालन हुआ शुरू हो गया है। बसों में जहां सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा है, वहीं सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था भी नहीं है। अनलॉक-1 के तहत एक जून से रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई थी, जिनमें लोग कम ही संख्या में सफर कर रहे हैं। अब कैराना में निजी बसों का संचालन भी प्रारंभ हो गया है। गुरूवार को पालिका बाजार के सामने से संचालित हो रही बसों में लोग यात्रा करते देखें गए। इस दौरान बसों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी। दो सवारी वाली सीट पर दो ही सवारियों को बैठाया गया। इसके अलावा सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था भी नजर नहीं आई।

विद्यालय स्टाफ के 17 लोगों के लिए सैंपल
संवाददाता@ कैराना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवोदय विद्यालय स्टाफ के 17 लोगों की कोरोना जांच हेतु रैंडम सैंपल लिए गए। उन्हें जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वॉरेंटाइन रहने के निर्देश दिए गए।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का रैंडम सैंपलिंग अभियान निरंतर जारी है। गुरूवार को सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र के ऊंचागांव में पहुंची। जहां टीम द्वारा नवोदय विद्यालय में विद्यालय स्टाफ के 17 लोगों की कोरोना जांच हेतु रैंडम सैंपल लिए गए। टीम ने जांच रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वॉरेंटाइन रहने के निर्देश दिए हैं। जबकि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी अवकाश पर अपने घर गए हुए हैं। ब्लॉक सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि नवोदय विद्यालय उंचागांव के स्टाफ के 17 लोगों के रैंडम सैंपल लिए गए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनकी जांच रिपोर्ट जल्द ही आने की संभावना हैं। टीम में वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक जरीफ अहमद, डॉ. मीनाक्षी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।