IN8@फरीदाबाद…फरीदाबाद में आज सोमवार को कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारियों के चलते 81 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा औद्योगिक नगरी में 170 हो गया है। वहीं जिले में आज 103 नए संक्रमित आए है। जबकि 108 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सैक्टर-8 निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना व अन्य संक्रमण से पीडि़त थे। अलसुबह वैंटीलेटर पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नगर निगम की टीम ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कोविन्ड-19 गाइड लाईन के तहत किया। वहीं आज सोमवार को 103 नए संक्रमित क्रमश: डबुआ कालोनी, जवाहर कालोनी, संजय कालोनी, पर्वतीय कालोनी, स्प्रिंग फील्ड कालोनी, नंगला, आदर्श कालेानी, एसजीएम नगर, अमर नगर आदि क्षेत्रों से आए है।
Related Posts
गोयला कलां में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
IN8@ बहादुरगढ़, : क्षेत्र के गांव गोयला कलां में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव…
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण से दो की मौत
IN8@फरीदाबाद…..फरीदाबाद में कोरोना अब जानलेवा साबित हो रहा है। रोजाना कोरोना व अन्य बीमारियों की चपेट में आकर किसी न…
पशुओं के लिए बने बाड़े में लगी आग,12 गायों की जलकर मौत
IN8@तावडू …. उपमंडल के गांव बुराका में पहाड़ी समीप 1 कॉलोनी में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई।…
