खाद्य विभाग के कैंप में व्यापारियों ने करवाए रजिस्ट्रेशन

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के शिकारपुर मे बुधवार को नगर के समस्त व्यापार संगठनों के सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला में खाद्य विभाग द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया| जिसमें नगर के खाद्य विभाग से सम्बन्धित व्यापारियों ने केवल सरकारी शुल्क पर 45 से ज्यादा व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया व अपने लाइसेंस रिन्युवल करवाएं इस दौरान खाद्य विभाग के डीओ राजकुमार गुप्ता, चीफ मनोज सिंह, एसएसओ मनोज गोंड, रहे |

और व्यापारियों ने अधिकारियों का शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया इस अवसर पर उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गर्ग, व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष गौरव मित्तल, संयुक्त व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नगर अध्यक्ष मुकेश गर्ग, यश सिंघल, राहुल चौधरी, लखन गोयल, हिमांशु मित्तल, अनेक व्यापारी उपस्थित रहे ।