खेडक़ीदौला टोल प्लाजा के नजदीक यू-टर्न लेने के दौरान तीन गाडिय़ों को टक्कर मारकर ट्रक पलटा

Spread the love

IN8@ गुरुग्राम:दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खेडक़ीदौला टोल प्लाजा से मानेसर की तरफ यू-टर्न लेने के दौरान शनिवार दोपहर एक ट्रक तीन-चार अन्य वाहनों में टक्कर मारते हुए बाइक के ऊपर पलट गया। ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान भोंडसी की कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय मनोज शर्मा के रूप में हुई। वह इंटीरियर डिजाइन का काम करते थे। शनिवार को सेक्टर-84 इलाके में काम करने के बाद वापस घर लौट रहा था। बाइक पर जा रहे मनोज के ऊपर ही ट्रक पलट गया। शिकायत के आधार पर खेडक़ीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
टोल प्लाजा से आगे मानेसर की तरफ यू-टर्न बना हुआ है। मानेसर की तरफ से आने वाले वाहन उसी जगह से यू-टर्न लेते हैं। जिससे वहां पर अक्सर ट्रैफिक का दबाव रहता है। शनिवार दोपहर मानेसर की तरफ से नींबू से भरा ट्रक यू-टर्न ले रहा था। उसी दौरान असंतुलित हो गया। इसके बाद ट्रक एक इनोवा, एक फा‌र्च्यूनर एवं एक अल्टो में टकराते हुए पलट गया। उसी समय बाइक से मनोज शर्मा निकल रहा था। ट्रक बाइक के ऊपर पलट गया। तीनों कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें बैठे लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए जबकि बाइक सवार मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।