फरीदाबाद में कोरोना से दो की मौत

Spread the love

IN8@फरीदाबाद …फरीदाबाद में आज कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 292 नए संक्रमित जिले में विभिन्न स्थानों से आए है। वहीं 228 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 197 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सेहतपुर निवासी 57 वर्षीय महिला तथा मुजेड़ी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना व अन्य बीमारियों की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।

नगर निगम की टीम ने दोनों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 गाइड लाईन के तहत किया है। वहीं जिले में 292 नए संक्रमित क्रमश: डबुआ कालोनी, जवाहर कालोनी, पर्वतीय कालोनी, एसजीएम नगर, संजय कालोनी, जीवन नगर, राजा नाहर सिंह कालोनी, छांयसा, बड़ौली, सैनिक कालोनी, ग्रीन फील्ड कालोनी, ईएसआई कैम्पस आदि क्षेत्र से आए है।