गंगा स्नान करते समय तीन महिलाएं गंगा में डूबे

Spread the love

सुरेंद्र भाटी@ बुलंदशहर| भाई की शादी में शामिल होकर गंगा स्नान करने के लिए आई दो बहन और उनकी ननद गंगा के तेज बहाव के साथ बह गई तीनों महिलाओं के मर जाने से खुशियों का माहौल मातम में बदल
| वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया संभल जिले के गांव खुर्द में 28 जून को चमन की शादी में शामिल होने के लिए चमन की बहन कामिनी पत्नी दिनेश वह सुनीता पत्नी दिनेश अपनी ननद मीनाक्षी पत्नी राम बहादुर गांव पहुंचे थे शादी समारोह संपन्न होने पर सोमवार को सविनय गंगा स्नान करने की योजना बनाई और ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर लोग गंगा घाट पर पहुंच गए तथा वहां स्नान करना शुरू कर दिया इसी बीच चमन का जीजा तथा ने एक युवक गंगा में डूबने लगे उनको डूबता देख चमन की बहनों ने उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी हालांकि वह दोनों बच गए लेकिन तीनों महिलाएं गंगा के तेज बहाव में बह गई 3 महिलाओं के गंगा में डूब जाने से शहर से लेकर जिला मुख्यालय तक हड़कंप मच गया एसडीएम पदम सिंह वह पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार चौबे सहित पीएससी फ्लैट प्लाटून के जवान बचाव कार्य के लिए पहुंच गए समाचार भेजिए ना तक बचाव कार्य जारी था वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था