गहरे गड्ढे से मकानों को हुए नुकसान की भरपाई मांग

Spread the love

IN8@ पूर्वी दिल्ली : लक्ष्मी नगर विधानसभा के अंतर्गत कृष्ण कुंज एवम लक्ष्मी नगर वार्ड की सीमा पर सांई मन्दिर वाले रोड पर अचानक हुए 10 से 12 फुट गड्ढे हो गया। जिसके कारण आस पास के मकानों को नुकसान हुआ है |

मकानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी के नेतृत्व में लक्ष्मी नगर से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे डॉ हरिदत्त शर्मा, लक्ष्मी नगर से निगम कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री राजेश पांडेय, चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर मानवाधिकार विभाग, दिल्ली पर्देश कांग्रेस कमेटी अशोक शर्मा, लक्ष्मी नगर मानवाधिकार विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष वीके शर्मा, आरडब्ल्यूए के चेयरमैन सरदार जगदीश सिंह मठारू, पूर्व प्रेस सचिव डूसू अजय नागपाल, मानवाधिकार विभाग में सचिव श्री अमरजीत सिंह बिल्ला, सोशल मीडिया से श्री दीपक कुमार गुप्ता तथा मानवाधिकार के श्री अजय शर्मा ने सरकार से की । तथा सभी ने जनता को गुमराह करने वाले खोखले विकास को भी जनता के समक्ष उजागर किया।