प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। सिख समाज के पांचवें गुरू अर्जन देव के शहीदी दिवस के मौके पर मंगलवार को सिख समाज ने ठंडे पानी की छबील लगाई। गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा रेलवे रोड बजारिया के सदस्यों ने घंटाघर और चौधरी मोड़ पर आने जाने वाले राहगीरों को पैक्ड शर्बत और पानी दान किया। सरदार इंदरजीत सिंह टीटू ने बताया कि सर्वसम्मति से बैठक में तय किया गया था कि सिख समाज कोरोना को लेकर बनाई गई सरकार की गाइड लाइन का पूरा पालन करेगा। इसी तरह मंगलवार को सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करते हुए सभी को शर्बत बांटे गए। इस दौरान महामंत्री एसपी सिंह ओबरॉय, कुलविंदर सिंह, सरदार जसमीत सिंह, सरदार उदित सिंह, सरदार सुबह सिंह देवेंद्र चौहान, समाजसेवी प्रवीण अरोड़ा, सरदार हरजिंदर सिंह आदि शामिल रहे।
Related Posts
डॉक्टरों की लापरवाही गई चार साल की मासूम बच्ची की जान
विनोद पांडेय@ गाजियाबाद। वैशाली में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण चार साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। पैर…
सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2023 का शुभारंभ
गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2023 का गुरुवार को गुरूकुल दी स्कूल में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा…
शराब माफिया ने हिंडन खादर की झाडिय़ों में छिपाकर रखे थे शराब से भरे ड्रम, 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 400 किलोग्राम लहन नष्ट
गाजियाबाद। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने हिंडन खादर क्षेत्र में…
