प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। सिख समाज के पांचवें गुरू अर्जन देव के शहीदी दिवस के मौके पर मंगलवार को सिख समाज ने ठंडे पानी की छबील लगाई। गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा रेलवे रोड बजारिया के सदस्यों ने घंटाघर और चौधरी मोड़ पर आने जाने वाले राहगीरों को पैक्ड शर्बत और पानी दान किया। सरदार इंदरजीत सिंह टीटू ने बताया कि सर्वसम्मति से बैठक में तय किया गया था कि सिख समाज कोरोना को लेकर बनाई गई सरकार की गाइड लाइन का पूरा पालन करेगा। इसी तरह मंगलवार को सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करते हुए सभी को शर्बत बांटे गए। इस दौरान महामंत्री एसपी सिंह ओबरॉय, कुलविंदर सिंह, सरदार जसमीत सिंह, सरदार उदित सिंह, सरदार सुबह सिंह देवेंद्र चौहान, समाजसेवी प्रवीण अरोड़ा, सरदार हरजिंदर सिंह आदि शामिल रहे।
Related Posts
महिला थाना-साइबर सेल में मिली खामियां और रिकॉर्ड को रखें दुरूस्त: एसएसपी
-एसएसपी ने किया महिला थाना, क्राइम ब्रांच, एलआईयू,एएचटीयू और साइबर सेल का निरीक्षण विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। जिले में बढ़ते…
लोकसभा चुनाव को लेकर व्यय प्रेक्षक राजराजेश्वरी ने किया लोहारली टोल का निरीक्षण, शराब तस्करी रोकने को चेकिंग के दिए निर्देश
गौतमबुद्ध नगर। चुनाव पंचायत का हो, विधानसभा का हो या फिर लोकसभा का। इतिहास गवाह है कि स्वच्छ, भयमुक्त व…
आबकारी विभाग ने चलाया नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
-नशे के विरुद्ध में स्कूली बच्चों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश गाजियाबाद। छात्रों में बढ़ती नशे की…
