प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जिले में एसएसपी द्वारा चलाए जा रहे अपराधियो की धरपकड़ अभियान के दौरान लोनी पुलिस ने ट्रोनिका सिटी थाने से गैंगस्टर में फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया। लोनी थाना प्रभारी बिजेन्द्र भडाना ने बताया कि सुबह मुखबिर की सूचना पर महबूब पुत्र इस्लाम निवासी राणप की पुलिया बागराणप लोनी को घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित ट्रोनिका सिटी थाने से गैंगस्टर मामले में पिछले कई माह से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इधर घंटाघर कोतवाली पुलिस ने भी दो बदमाशो को गिरफ्तार किया। जो कि रात में चाकू की नोक पर राहगीरो से लूटपाट करते थे। घंटाघर कोतवाली प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया सुबह चेकिंग के दौरान जस्सीपुरा मोड के पास से इमरान पुत्र रमजान निवासी कैला भट्टा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मसूरी थाने से गैंगस्टर मामले में फरार चल रहे युनूस पुत्र हबीब निवासी कैला भट्टा को चौधरी मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। आरोपित पूर्व में विधुत तार चोरी मामले में मसूरी थाने सेे जेल जा चुका है। जिसके खिलाफ घंटाघर कोतवाली व मसूरी थाने में 8 मुकदमे दर्ज है। वहीं मसूरी पुलिस ने भी गैंगस्टर मे फरार मुस्तफा पुत्र फजलू निवासी ननुआ कॉलोनी डासना को मसूरी नहर के पास से गिरफ्तार किया। मसूरी थाना प्रभारी उमेश पंवार ने बताया कि आरोपित ट्रोनिका सिटी थाने से गैंगस्टर व मसूरी थाने से पशु कू्ररता मामले में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके खिलाफ मसूरी व ट्रोनिका सिटी थाने में 4 मुकदमे दर्ज है।
Related Posts
एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान: विद्यार्थियों को आबकारी विभाग ने दिलाई शपथ
गौतमबुद्ध नगर। आज 8वीं से 12वीं तक बच्चे भी पार्कों, स्कूल मैदान में इंजेक्शन, दवाइयों व अन्य तरह-तरह के नशे…
गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस, बच्चों को दी समानता व स्वतंत्रता की जानकारी
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने का…
इस्कॉन मंदिर में श्रृद्धांलु कर सकेगें भगवान के ऑनलाइन दर्शन
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण का प्रभाव इस बार जन्माष्टमी पर्व भी दिखाई दे रहा है। पिछले सालों की…
