दीपक वर्मा@शामली। पशु पक्षी जीव जंतु गौमाता परिवार समिति द्वारा नई मंडी स्थित अस्थायी गौशाला में गौवंशों को चारा खिलाया गया। जानकारी के अनुसार पशु पक्षी जीव जंतु गौमाता परिवार समिति द्वारा रविवार को नई मंडी स्थित गौशाला में भोजन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल व भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल रहे जिनका समिति सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर गौमाताओं को पराठे, रोटी, खीर, गुलगुले, हरा चारा खिलाया गया। अरविन्द संगल ने कहा कि कोरोना काल में समिति सराहनीय कार्य कर रही है, गौमाताओं की सेवा करना सबसे बडा धर्म है। इस अवसर पर समिति महामंत्री नंदकिशोर मित्तल, सतीश गोयल, नीरज, रामकुमार, आशीष संगल, सोनू सैनी, अविनाश शर्मा, पराग संगल, मनीष मित्तल अर्पित मित्तल, किशोर मित्तल आदि भी मौजूद रहे।
Related Posts
लाॅकडाउन का मजाकः सडकों पर धडल्ले से दौड रहे वाहन
पुलिस की लापरवाही के चलते नियम को धता बता रहे बाइक सवार न मास्क लगा रहे न कर रहे हेलमेट…
कृषि अध्यादेशों को लेकर राजनीति दलों में उबाल
आम आदमी पार्टी व रालोद ने कलेक्ट्रेट पर किया हंगामा प्रदर्शन राष्ट्रपति से अध्यादेशों को वापस लेने की मांग दीपक…
बैंक आफ इंडिया में ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैराना रोड स्थित बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक रमेश चंद्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया…
