Shamli Crime: पुलिस ने सटोरिया पकड़ा

Spread the love

संवाददाता@ कैराना। सट्टे की खाइबाड़ी कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने सट्टा पर्ची व नकदी समेत गिरफ्तार किया। एसआई अजय कसाना बुधवार दोपहर नगर में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर ईदगाह से पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से सट्टा पर्ची व 1210 रुपए की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलशाद मास्टर निवासी रामड़ा रोड खैलकलां बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

तीन लोगों का शांतिभंग में चालान
संवाददाता@ कैराना। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। ग्राम मवी निवासी दो सगे भाई राजकुमार व मोनू जमीन के विवाद को लेकर झगड़ रहे थे। उधर, ग्राम झाड़खेड़ी निवासी अनुज मामूली बात को लेकर परिजनों से झगड़े पर आमादा था। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया है।