गौ सेवा करना मेरा कर्म है : शिवम

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के शिकारपुर : नगर की जहांगीराबाद चूंगी पर एकत्रित गौवंश भूख से व्याकुल घूम रहे है नगर में नगर पालिका द्वारा अस्थाई गौशाला बनाईं गई है लेकिन नगर पालिका का गौवंशों की तरफ कोई ध्यान नहीं है।

गौ सेवक को सूचना मिली कि नगर की जहांगीराबाद चूंगी पर गौवंश भूखे घूम रहे है सूचना मिलने पर बजरंग दल के नगर संयोजक शिवम शिकारपुरिया, पहुंचे और गौवंशों को खाघ सामग्री खिलवाई इस मौके पर बजरंग दल के नगर संयोजक शिवम शिकारपुरिया, वरून सैनी, हिमांशु कुमार, मौजूद रहे ।