भाजपा कार्यालय बुलंदशहर पर पहुंची उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य।

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा बेबी रानी मौर्य का प्रथम बार आगमन पर फूल माला और चांदी का मुकुट पहनकर किया भव्य स्वागत।

बेबी रानी मौर्य ने सम्मान समारोह में जाटव समाज के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुषों को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जाटव समाज की बेटी हैं और जितना सम्मान मुझे भारतीय जनता पार्टी में मिला है इतना कहीं नहीं मिल सकता। बाबा साहब के सभी पंच तीर्थों की स्थापना भारतीय जनता पार्टी ने की है। इसी पार्टी में महिलाओं का सम्मान,दलितों का सम्मान, गरीब, किसानों का सम्मान सुरक्षित है। भाजपा राजनीति सेवा भाव से करती है। दलित समाज के बच्चे कैसे पढ़े, बेटियां कैसे पढ़ें एवं उन्हें वजीफा कैसे मिले, इसकी चिंता सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी ने की है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा की मैं एक मोहल्ले की बेटी हूं, मैंने गरीबी की स्थिति देखी है आप मेरे हाथ मजबूत कीजिए, माननीय मोदी व योगी के हाथ मजबूत कीजिए। आपके जो भी कार्य होंगे मैं आपसे वादा करती हूं आपके मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए हर संभव मदद करूंगी। समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। कॉन्ग्रेस भैया और बहन की पार्टी है जो चुनाव के बाद इटली चले जाएंगे। केवल और केवल भाजपा ही दलितों गरीबों की चिंता करती है एवं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की मदद कैसे हो यह चिंता मोदी और योगी ने की है।

जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी साधु संत हैं। देश के लिए, गरीबों के लिए, बेटियों के लिए, महिलाओं के सम्मान के लिए आपको मिलकर उनका साथ देना चाहिए क्योंकि भाजपा ही देश हित में कार्य करती है।

जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मलखान सिंह ने जाटव समाज के एवं अनुसूचित वर्ग के इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मुंशीलाल गौतम, डॉ हर्ष जाटव क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, रवि प्रकाश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, पूर्व विधायक होराम सिंह, विजेंद्र सिंह खटीक विधायक खुर्जा, मीनाक्षी सिंह, संजय माहेश्वरी, संजय चौधरी, कमल मकवाना, वंदना सिंह खटीक, प्रेमपाल सिंह,गजेंद्र जाधव प्रमुख उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने जाटव समाज के नेम पाल सिंह प्रधान नागलिया सिद्धगढ़ी, राजाराम, ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, छत्रपाल सिंह, सुनील कुमार, हरिशंकर सागर, शैलेंद्र कुमार गौतम, सुखपाल सिंह, किशन स्वरूप, राजवीर सिंह, भगवत सिंह, बाबूराम, हर्षवर्धन, जितेंद्र सागर, बृजलाल सिंह, ब्रहम सिंह, शांतिलाल आदि को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।