घटनाओं का सफल अनावरण करने पर एसएसपी को बुद्धा की मूर्ति, अशोक स्तंभ, प्रशंसा चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ आदि भेंट कर किया गया सम्मानित

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : बीते दिनों जनपद में घटित सनसनीखेज घटनाएं जैसे थाना शिकारपुर व ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत सर्राफ व्यापारियों से आभूषण की लूट, नरौरा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी की हत्या, थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत टाइल्स व्यापारी के पुत्र का अपहरण जैसी घटनाओं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण करते हुए घटनाओं में संलिप्त शातिर बदमाशों को लूटी गई |

ज्वेलरी, अपह्रत की सकुशल बरामदगी सहित गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई जनपद पुलिस की सक्रियता से सभी वर्ग के व्यापारी गण अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है इसी के फल स्वरूप व्यापार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला पंचायत सभागार कक्ष में |

सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के उत्कृष्ट कार्यों एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए उन्हें फूल माला पहना कर, शॉल उड़ा कर, बुद्धा की मूर्ती, अशोक स्तंभ, प्रशंसा चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया है ।