घरांे में कन्याआंे को कराया गया भोजन

  • उपहार के रूप में दिए मास्क-सैनेटाइजर

दीपक वर्मा@शामली। शनिवार को श्री दुर्गाष्टमी व नवमी का पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया वहीं उपहार के रूप में उन्हें मास्क और सैनेटाइजर का वितरण किया गया। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते घरों में कन्याओं की संख्या भी बेहद कम रही। जानकारी के अनुसार शनिवार को श्री दुर्गाष्टमी व नवमी का पर्व जिलेभर में श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों में व्यंजन भी बनाए गए और कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस के साथ कन्याओं को भोजन कराया गया। श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष बालिकाओं को कई आकर्षक उपहार प्रदान करते थे लेकिन इस बार कोरोना को देखते हुए कन्याओं को मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया गया। भाजपा नेता विवेक प्रेमी ने भी अपने आवास पर श्री दुर्गाष्टमी के मौके पर कन्याओं को भोजन कराने के उपरांत उन्हें उपहार के रूप में मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया। विवेक प्रेमी ने बताया कि इस समय देश व हमारे जिले में भी कोरोना संक्रमण बना हुआ है इसलिए हमें खुद और दूसरों की सुरक्षा के बारे में भी सोचना चाहिए। वे प्रत्येक वर्ष कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार भेंट करते थे लेकिन इस बार उन्हांेने कन्याओं को उपहार स्वरूप मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया। वहीं कई स्थानों पर भी भक्तों ने कन्याओं को उपहार के बजाय मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया।