संवाददाता@ गाजियाबाद। ट्रांस हिण्डन क्षेत्र स्थित शालीमार गार्डन में घर के बाहर शराब पीने और गाली गलौज करने का विरोध करने पर पिस्टल से व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से कार में बैठकर फरार हो गए। पीडि़त ने पांच लोगों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में राजेश शर्मा रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में घर के बाहर गाय के पास साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में कुछ व्यक्ति कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद कार से उतरकर गाली गलौज करने लगे। राजेश का आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज करने का विरोध किया तो एक व्यक्ति जिसका नाज अजीत यादव है उन्हें वहां से लेकर जाने लगा। तभी पीछे से संदीप पाल नाम के व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग कर सभी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि अजीत यादव, संदीप पाल, राहुल शर्मा, ऋषिराज और लाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Related Posts
गांधी जयंती (ड्राई डे) पर बेच रहा था अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर। गांधी जयंती (ड्राई डे) के उपलक्ष्य में एक तरफ जहां सोमवार को जिले में सभी शराब की दुकानें…
श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर स्कूल के बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
गाजियाबाद। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित कथाएं सुनाई गयीं। इस…
जीएसटी (ग्रेड 2) अपर आयुक्त राज्य कर विवेक आर्य व आबकारी विभाग के बीच हुई बैठक
गौतमबुद्ध नगर। त्योहार के सीजन में जनपद गौतमबुद्ध नगर इस समय शराब तस्करों के लिए किसी चक्रव्यूह से कम नहीं…
