चन्द्रयान-3 की सफलता देश के लिए गौरवशाली क्षण : अभाविप

Spread the love

लखनऊ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) चन्द्रयान-3 अभियान की सफलता पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। चन्द्रयान-3 की सफलता से देश की वैज्ञानिक प्रगति में एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारत की यह वैज्ञानिक प्रगति सम्पूर्ण विश्व के लिए शुभ तथा शोध आदि क्षेत्र में पथ प्रशस्त करने वाली होगी।

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, क्षेत्र संगठन मंत्री घनश्याम शाही और प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने सभी अभाविप कार्यकर्ताओं की शुभेच्छाओं को प्रेषित करते हुए चन्द्रयान-3 अभियान से जुड़ी वैज्ञानिक टीम व सहायकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा देश की उत्तरोत्तर वैज्ञानिक प्रगति की कामना की।