प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम ने चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापारियों ने चीन का सामान भविष्य में ना बेचने का संकल्प लिया। व्यापारी एकता समिति के संयोजक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि चीन ने भारत के लगभग तीन से चार हजार उत्पादों पर अपना कब्जा कर रखा है। जबकि यह उत्पाद भारत में भी बनाए जाते हैं, मगर चीन की कीमत कम होने के कारण नागरिक लालच में गुणवत्ता ना देख कर चीन के सामान का इस्तेमाल करते हैं। चीन लगभग 5.15 लाख करोड़ का व्यापार हर साल भारत से करता है, जिसे हर हालत में कम किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद इंदिरापुरम के व्यापारियों ने चीन का सामान भविष्य में ना बेचने के लिए संकल्प लिया तथा शपथ ली की इंदिरापुरम ही नहीं, बल्कि पूरे गाजियाबाद के लोगों को चीन के सामान से दूरी बनाने की अपील की जाएगी। कहा गया कि चीन ने भारत के लगभग तीन से चार हजार उत्पादों पर अपना कब्जा कर रखा है, जबकि यह उत्पाद भारत में भी बनाए जाते हैं। परंतु चीन की कीमत कम होने के कारण लोग इनके सामान को खरीदना पसंद करते हैं। उन्होंने चीनी सामान का बहिष्कार कर लोकल को वोकल बनाने की अपील की। इस मौके पर व्यापारियों ने चीन के सामान की होली जलाई और चीनी सेना के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी, कोषाध्यक्ष विनीत सिंघल, संगठन मंत्री साकेत गोयल, उपाध्यक्ष अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे।
Related Posts
लोनी में हर तरफ हो रही है जय श्री राम की जयकार
IN8@ लोनी : लोनी में आज सहयोग युवा मंच , सहयोग महिला मंच के तत्वाधान में भाजपा नेता और सहयोग…
क्रिसमस-डे: गौतम पब्लिक स्कूल में पहुंचा सांता क्लॉज, बच्चों को बांटी खुशियां
-प्रभु यीशु मसीह का त्याग एवं बलिदान मानव जीवन के लिए प्रेम का प्रतीक: पूनम गौतम-मानव कल्याण में यीशु मसीह…
ट्विटर पर वायरल हुए वीडियो पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
होटल की आड़ में अवैध शराब का धंधा-बिना लाइसेंस दिल्ली दरबार चिकन प्वाइंट एवं एवन होटल में पिलाई जा रही…
