लोनी में हर तरफ हो रही है जय श्री राम की जयकार

Spread the love

IN8@ लोनी : लोनी में आज सहयोग युवा मंच , सहयोग महिला मंच के तत्वाधान में भाजपा नेता और सहयोग द हेल्पिंग हैण्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र त्यागी के निवास स्थान पर अयोध्या राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन किया |

राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ देशवासी को महामारी से सुरक्षित रखने के लिए एक सामूहिक हवन किया गया|सभी के कल्याण की कामना की| यहाँ आने पर लोनी विद्यायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा कि आज लोनी में हर तरफ जय जय श्री राम की जयकार हो रही है।

धर्म का गुणगान किया जा रहा है। ये ही असली राम राज है। इस अवसर पर आरएसएस के सह प्रान्त कार्यवाह आदरणीय शिवकुमार जी ,जिला प्रचारक विशाल जी ,लोनी के यशशवी विधायक नंन्द किशोर गुर्जर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष चोधरी च्यनपाल सिंह , बजरंगदल के विभाग संयोजक नीरज मावी , विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह , अमरेश चोधरी ,जिला मंन्त्री जय भोले ,कवीन्द्र जी ,ललित जी , भाजपा नेता वीरेश भाटी ,विद्यायक प्रतिनिधि ललित शर्मा ,सचिन शर्मा ,विकास मावी , विजयपाल सभासद , अमन मिश्रा ,आकाश ,सोनू मिश्रा ,विनोद त्यागी समेत अनेको धर्मप्रेमी भाई और बहन उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक हवन में आहुति दी