चुनाव में उपयोग करने के लिए तस्करी को लाई जा रही करीब रुपये15 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के थाना छतारी इलाके में विधानसभा चुनाव में उपयोग करने के लिये तश्करी करके लाई गई 15 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब को बुलंदशहर पुलिस ने किया बरामद।छतारी पुलिस ने एक बड़े कंटेनर से 210 अंग्रेजी शराब की पेटियों को किया बरामद।

बुलंदशहर पुलिस के अनुसार पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की कीमत 15 लाख रुपए की बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ।बुलंदशहर पुलिस की माने तो बुलंदशहर में ही सप्लाई करनी थी यह बड़ी शराब की खेप।