चेकिंग के दौरान आबकारी पुलिस ने पकड़ी दिल्ली शराब

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज आबकारी आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देश एवम जिलाधिकारी बुलंदशहर के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर के नेतृत्व में जनपद की आबकारी टीम द्वारा सिकंदराबाद दनकौर रोड पर निजामपुर गांव के पास ईंट भट्टे के पास रात्रि में रोड चेकिंग के दौरान एक वाहन मारुति ऑल्टो कार up14BP8971 से 04 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड तथा 3 बोतल रॉयल स्टैग ब्रांड फॉर सेल इन दिल्ली only बरामद हुई।

मौके से चालक मोहित वर्मा पुत्र स्व राजाराम निवासी गुलावठी जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया।बरामद शराब तथा वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकंदराबाद में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।