चोरों के हौसले बुलंद छत काटकर हजारों का सामान चोरी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। कोतवाली के बुलंदशहर रोड़ स्थित इलैक्ट्रोनिक दुकान की छत काटकर अज्ञात चोर हजारों रूपये का सामान चोरी करके ले गए।

जानकारी के अनुसार धनौरा निवासी संजय कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात उसकी दुकान की छत काटकर चोर इन्वर्टर, बैटरा, सोलर प्लेट, एल ईडी बल्ब समेत हजारों का सामान चोरी करके ले गए। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।