छावला पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया

Spread the love

नई दिल्ली। छावला थाना की पुलिस टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से बटनदार चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. इसकी पहचान रवि के रूप में हुई है और यह गोयला डेयरी के स्वामी विवेकानंद नगर का रहने वाला है.

डीसीपी संतोष कुमार मीणा के अनुसार, छावला थाना एसएचओ ज्ञानेंद्र राणा की देख-रेख में कॉन्स्टेबल रामस्वरूप और महेंद्र की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान सीक्रेट इंफॉर्मेशन मिलने पर नजफगढ़ के कुतुब विहार इलाके में ट्रैप लगाकर इस बदमाश को गिरफ्तार किया और जब उसकी तलाशी ली गई तो इसके पास से बटनदार चाकू और मोबाइल फोन बरामद हुआ जो छावला थाना इलाके से ही चुराया गया था.

पूछताछ में पता लगा कि जिस मोटरसाइकिल पर वह जा रहा था वह मोटरसाइकिल सूरज विहार थाने इलाके से चुराई गई है. इसके बाद इसकी निशानदेही पर चोरी की और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. जानकारी के अनुसार, इस पर छावला थाना में 1 पुराना मामला दर्ज है और इसकी गिरफ्तारी से छावला और सूरज विहार थाना के 5 मामलों का खुलासा हुआ है.