दीपक वर्मा@चैसाना। चैसाना पुलिस ने दाढीनगर मार्ग स्थित जंगल से एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 480 ग्राम अफीम व स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी कई सालों से अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। जानकारी के अनुसार चैसाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद गांव दाढीनगर के जंगल से एक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 480 ग्राम अफीम व स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम पीपल पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव प्रधाननगर चैसाना बताया। चैकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने बताया कि बरामद की गयी अफीम को हरियाणा भेजा जाना था लेकिन पुलिस को समय रहते मुखबिर से सूचना मिल गयी जिसके बाद पुलिस ने तस्कर को दबोच लिया। उन्हांेने बताया कि आरोपी कई सालों से अफीम व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
Related Posts
सरकार पर किसान विरोधी अध्यादेश लाने का आरोप
रालोद छात्रसभा ने राष्ट्रपति से की अध्यादेश वापस लेने की मांग दीपक वर्मा@ शामली। राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा ने सरकार पर…
नहीं मिल रही भीषण गर्मी से राहत
मुहाल हो रहा जनजीवन, दोपहर बाद बाजारों में भीड कमदीपक वर्मा@ शामली। इन दिनों पड रही भीषण गर्मी से लोगों…
तेज धूप में निकला पसीना, लोग बिलबिलाए
दो दिन की रात के बाद गर्मी ने दिखाया अपना रूपदीपक वर्मा@ शामली। गुरुवार को निकली तेज धूप ने एक…
