जय जवान, जय किसान पंचायत का आयोजन

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@ककोड़। धनौरा गांव में रविवार को जय जवान जय किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बुलंदशहर से कांग्रेस के पूर्व  प्रत्याश सुशील चौधरी ने पंचायत में कहा कि मोदी सरकार किसानों को बर्बाद कर देगी।कांग्रेस पार्टी ही किसान मजदूरों की हितैषी  है।

प्रदेश पार्टी सदस्य राकेश भाटी ने भाजपा सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि भाजपा भोली भाली जनता को लूट रही है।  किसानों से कहा काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान धरने पर बैठे हैं ।200 किसान शहीद हो गए ।लेकिन मोदी सरकार ने किसानों की कोई सुध नहीं ली। मोदी सरकार से किसान ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

पंचायत को किसान सेल के पूर्व प्रदेश सचिव अनवर चौहान, महासचिव प्रशांत, ककोड़ नगर अध्यक्ष इसराइल गहलोत ने भी संबोधित किया। संचालन बुलंदशहर कॉआर्डिनेटर प्रवीण शर्मा ने किया।