आंगनबाड़ियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर में आंगनवाड़ी मिनी आंगनवाड़ी सहायिका संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया ज्ञापन बता दें कि आज बुलंदशहर में आंगनवाड़ी सहायिका संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा वर्तमान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार द्वारा शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए मानदेय ना बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया गया और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को वोट ना देने की चेतावनी देते हुए कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया गया।