जर्जर खंबों को बदलवाने के लिए किया प्रदर्शन

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर-बुलन्दशहर के ककोड़। क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर में जर्जर पड़े खंबों को बदलवाने के लिए युवाओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा नेता कपिल ठाकुर ने पॉवर कॉरपोरेशन के एसडीओ संजय कुमार मीना को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है|

कि गांव में लगे बिजली के खंबे पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस मोके पर रोवेश भाटी, नितिन भाटी, विशाल भाटी, विकास भाटी,अजय भाटी, गुलशन भाटी, ललित भाटी, हर्षित भाटी आदि मौजूद रहे।