पड़ोसी युवक ने किया महिला से बलात्कार करने का किया प्रयास

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर_बुलन्दशहर के थाना रामघाट क्षेत्र मे रात्रि में महिला के घर में घुसकर दबंग ने किया बलात्कार करने का प्रयास महिला के कपड़े फाड़कर छेड़खानी करने लगा| जिसका पीड़ित महिला ने जमकर विरोध कर शोर मचाये जाने पर दबंग जान से मारने की धमकी देकर घर से भाग गया|

पीड़ित महिला की सूचना पर पी आर वी व रामघाट पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जांच में जुट गई| मिली जानकारी के अनुसार थाना रामघाट क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित महिला अपने घर में सो रही थी| पति घर पर नहीं था मौका का फायदा उठाकर मोहल्ले का एक व्यक्ति रात्रि में दीवार फांद कर उसके घर में घुस आया|

और महिला से छेड़खानी की एवं कपड़े फाड़े तथा अन्य हरकतें करने लगा| जिसका पीड़ित महिला ने जम कर विरोध कर शोर मचाया दिया|शोर गुल की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पर पहुँच गए पड़ोसियों को आता देख दबंग पीड़ित महिला को गाली गलौज करते हुए पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने में सफल रहा|

जिसकी सूचना पीड़ित महिला ने 112 नम्बर पीआरवी व रामघाट पुलिस को दी सूचना मिलने पर मौके पर पीआरबी व रामघाट थाने के एसआई खेमीमल मौर्य मय पुलिस के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली|

रामघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की l लेकिन बताया जाता है पीड़ित महिला उपरोक्त मुकदमे से संतुष्ट नहीं हैं ।