जिलाधिकारी ने कोविड-19 आपदा कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर डीएम रविंद्र कुमार ने कोविड-19 आपदा कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर कन्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों-समस्याओं की जानकारी ली साथ ही प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजने एवं उनके निस्तारण की जानकारी ली।

इस दौरान कन्ट्रोल रूम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्यूटी पर तैनात किये कर्मियों में से कोई भी मौके पर उपस्थित नहीं पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी जता सीएमओ को संबंधित स्वाथ्य कर्मी से स्पष्टीकरण तलब कर चेतावनी देने के दिए निर्देश ।