सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर : जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने कोविड-19 से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर, आश्रय स्थल तथा कोविड अस्पताल भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का प्रतिदिन जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िला कोविड कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबरों के माध्यम से प्रतिदिन व्यवस्थाओं की जानकारी मरीजों से ली जाएगी। इसके साथ ही मरीजों द्वारा संज्ञान में लाये वाली समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि क्वॉरेंटाइन सेंटर, आश्रय स्थल तथा कोविड अस्पताल में लापरवाही पायी जाती है तो संबंधित नोडल अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ट्रेनी आईएएस सुश्री सान्या छावड़ा को उक्त कार्य हेतु अधिकारी नियुक्त करते हुए मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
बार-बार बिजली सप्लाई कटने के कारण ग्रामीण परेशान
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर स्याना.जहांगीराबाद डिवीजन के ग्राम रघुनाथपुर बिजली घर से जाने वाले अधिकतर गांव की बिजली ठप है। एक…
क्रिकेट मैच खेल कर मनाया होली का त्यौहार
होली के पावन पर्व पर क्रिकेट मैच का आयोजन सुरेंद्र सिंह भाटी बुलंदशहर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में जहां…
ब्लॉक शिकारपुर को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिये सभी शिक्षकों ने ली शपथ
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का आयोजन प्रा.वि. मोहम्मदपुर गिनौरी न्याय पंचाय सरावा विoखoशिकारपुर में खंड शिक्षा…
