जिलाध्यक्ष ने मकर संक्रांति के अवसर पर किया खिचड़ी प्रसाद का वितरण

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज आस्था के पावन पर्व महासंक्रांति के अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनिल सिसोदिया ने जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जनपद बुलंदशहर के सभी 473 शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। आज श्री सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण हो रहे हैं।

यह पर्व भारतीय एवं सनातन संस्कृति से जुड़ा हुआ है जो कि हमें सामाजिक समरसता की सीख देता है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने विधानसभा बुलंदशहर, काला मंडल के शक्ति केंद्र नम्बर 8 सुशीला बिहार में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, संदीप त्यागी, जिला मिडिया प्रभारी श्री संजय महेश्वरी, शक्ति केंद्र संयोजक प्रियंका शर्मा, विजेन्द्र , सुशील कंसल जी, सभासद सुखदेव शर्मा, रामकिशन लोधी, बूथ अध्यक्ष अंकित गुप्ता, गौरव लोधी, दीपक कुमार, सौरव गुप्ता, मोहित मावी, देवेंद्र , प्रकाश पंडित, मयंक शर्मा सहित शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।