बसंत पंचमी पर किया मां सरस्वती का पूजन

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़ कस्बे स्थित केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  और भाऊराव देवरस सरस्वती शिशु मंदिर में 
बुद्धि एवं विद्या की देवी मां सरस्वती जी के पूजन का पर्व बसंत पंचमी का कार्यक्रम मनाया गया।  कार्यक्रम में  पवन कुमार शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  मनोज कुमार मिश्र यजमान रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूजन में मंत्रोच्चारण के साथ सभी छात्र एवं छात्राओं एवं समस्त आचार्य बंधुओं व बहनों ने  कलावा बंधवाकर हवन में आहुति दी। मां सरस्वती की पूजा अर्चना में आचार्य श्रीकृष्णजी ने बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन को कराने के कारण बताए, उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी ने देवी सरस्वती से प्रसन्न होकर यह वरदान दिया कि माघ महीने की शुक्ल पंचमी को आपकी आराधना की जाएगी, तभी से आज के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और यह भी बताया कि इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है।

भाऊराव देवरस स्कूल में इस मौके पर हवन यज्ञ कर 11 बच्चों का उपनयन संस्कार किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह ने जानकारी दी।