नरेन्द्र सिंह भाटी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिलाधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 के बुलंदशहर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से नरेन्द्र सिंह भाटी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर आज जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदत्त किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डॉ0 प्रशान्त कुमार एवं संबंधित अधिकारी सहित अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ0 अंतुल तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, दीपू ठाकुर, उपस्थित रहे।