टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ से नोरा फतेही को किया बाहर

Spread the love

IN8@ टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। डायरेक्टर विक्की बहल की इस फिल्म में टाइगर एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2 पार्ट में आएगी।

फिल्म के पहले पार्ट में टाइगर के अपोजिट कृति सेनन नजर आएंगी। वहीं इसके दूसरे पार्ट में टाइगर के अपोजिट नोरा फतेही को फाइनल किया गया था। लेकिन, अब खबर सामने आ रही है कि नोरा को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स नोरा की जगह कृति की बहन नुपुर सेनन या किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। इस बारे में जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी।