ट्यूबवेल के मोटर से तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर थाना सलेमपुर पुलिस ने रात चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विगत रात्रि में थाना सलेमपुर मोरोनी तिराहे से ट्यूबवेल के मोटर से तांबे का तार चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिर सदस्य सोनू पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर|

व इमरान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम नगला गडू थाना सासनी जनपद हाथरस।हाल पता- ग्राम वाजिदपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।

व बाबूद्दीन पुत्र बुद्धा निवासी इन्द्रा कालोनी थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर।

और अकील पुत्र चाँद अली निवासी मौ0 खीरखानी कस्बा व थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर।को गिरफ्तार किया है|
जो शातिर किस्म के चोर है जो ट्यूबवेल के मोटर से तांबे का तार चोरी की घटना को अंजाम देते है |

तथा उसे कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया करते है| गिरफ्तार चोरो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ईको कार, ट्यूबेल की मोटर खोलने के उपकरण व चोरी किया गया सात किलो तांबे का तार व तीन अवैध छुरी बरामद की है |

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर है | गिरफ्तार आरोपियों ने दिनांक 29/30.07.2020 की रात को थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत पहाड़पुर खडंग से ट्यूबवेल की दो मोटर से तांबे का तार की चोरी की थी |

जिनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार चोरो की बरामदगी के संबंध में थाना सलेमपुर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया|