सर्राफा कारोबारी के यहां गोली मारकर लूट करने वाले दोनों बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर पुलिस ने सर्राफा की दुकान में लूट करने वाले दो बदमाशों को मार गिराया।पुलिस ने एक बदमाश को शहर कोतवाली क्षेत्र में तो दूसरे को देहात क्षेत्र में एनकाउंटर में किया ढेर।मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही और दरोगा भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मामला सोमवार देर रात का है।


आपको बताते चले कि 3 नवंबर 2022 को दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान में घुसे थे बदमाश और तमंचे की नोक पर की थी लूट।व्यापारी को गोली मारकर 11 लाख रुपए की लूट की गई थी। लूट की घटना का सीसीटीवी भी आया था सामने। मामले में एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 7 टीमें लगाई थीं।एसएसपी श्लोक कुमार ने दोनों बदमाशों पर 50 हजार रुपए का इनाम किया था घोषित ।

मुठभेड़ में दोनों बुरी तरह घायल हुए थे, उपचार के दौरान दोनों बदमाशों की मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हैं। मरने वाले बदमाशों की शिनाख्त आशीष निवासी गांव एमनपुर और अब्दुल निवासी गांव भटवारा के रूप में हुई है।सिटी कोतवाली और पहासू थाना क्षेत्र में हुई लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़।