ट्रांसफॉर्मर बदलवाने को लेकर ग्रामीण वासियों ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर चोला। चोला क्षेत्र के ग्राम खानपुर में काफी समय से शिव मंदिर के पास 25 केवी का ट्रांसफार्म 1 वर्ष में कई बार फुक जाता है कई बार अधिकारियों से समस्या का अवगत कराया तो पिछली बार एसडीओ ककोड़ बलदेव सिंह ने स्टीमेट बनाकर अधिकारियों के पास भेज कर उसको पास कराया और कहा कि अब की बार 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा गांव वालों का आरोप है कि कल देर शाम बिजली विभाग के गाड़ी लेकर आए और चुपचाप 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा कर चले गए।

और वह रात में ही वो फुक गया और ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक 63 केवी का ट्रांसफार्मर बदला जाएगा जब तक हम लोग धरना देते रहेंगे जब तक 63 केवी का ट्रांसफार्मर बदला नहीं जाएगा जब तक हम लोग अनिश्चितकालीन बिजली विभाग के खिलाफ धरना जारी रखेंगे एसडीओ ककोड़ बलदेव सिंह ने बताया कि जल्द ही 63 के वी का ट्रांसफार्मर जल्द ही बदलवा कर बिजली सुचारू रूप से चालू करा कर ग्रामीणों की समस्या का हल कराया जाएगा